Followers

शायरी कैसे लिखें :- उर्दू शब्दकोश



उर्दू और हिंदी में बड़े से बड़े शायर कवि, महाकवि हुए जिनकी शायरी और गजलें हजारों सालों से अमर है।

 कभी ग़ालिब ने कहा था -
      "गा़लिब बुरा ना मान जो वाइज़ बुरा कहे,
      ऐसा भी है कोई कि सब अच्छा कहे जिसे।"

ग़ालिब भी मानते थे कि तुम कुछ भी लिखोगे लोग गलत ही कहेंगे तो इस बात पर ध्यान देने से कोई मतलब नहीं कि लोग क्या कहेंगे मगर वर्तनी और सार्थकता का ध्यान रखना जरूरी है।


शायर या सुख़नवर वह है जो अपने जज्बातों को ऐसे बयां करे है कि सुनने वाले को पसंद भी आये और अपनी बात भी पहुंच जाये। 

लिखना बड़ी बात नहीं मगर सही शब्दों का प्रयोग जरूरी है साथ ही हिन्दी  की मात्राओं और मीटर क़ाफिया रदीफ का ज्ञान भी जरूरी है।
 इसलिए अच्छी और सच्ची शायरी/ग़ज़ल लिखने के लिए एक शायर को इन बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है:-

मिसरा/जुमला:-
 शायरी की पंक्तियों को मिसरा भी कहते हैं।

शेर:-
 दो जुमलों या पंक्तियों से मिलकर बनी बात को शेर कहते हैं जिसका कोई भाव या अर्थ होता है।
" हम आह भी करते हैं तो हो जाते हैं बदनाम ,
  वो कत्ल भी करते हैं तो चर्चा नहीं होता।"

मतला:- 
 किसी भी गजल के पहले शेर को मतला कहते हैं।

मक़ता:-
 किसी गजल के अंतिम शेर को मक़ता कहते हैं और ये सबसे प्रभावशाली होता है इसलिए शायर कहता है "मक़ता अर्ज है।"

बेतत:-
 गजल के शेर को बेतत भी कहते हैं अक्सर यह शब्द पहले शेर के लिए प्रयोग होता है जिसमें तुकबंदी होना अनिवार्य है।
उदाहरण:-  
"आंख में पानी रखो होठों पर चिंगारी रखो,
 जिंदा रहना है तो तरकीबें बहुत सारी रखो।"

कसीदा:-
 किसी की प्रशंसा या वाहवाही के लिए लिखे गये शेर या ग़ज़ल को कशीदा कहते हैं।
पुराने जमाने में राजा महाराजाओं की वाहवाही लूटने के लिए कसीदे लिखे जाते थे ।


तखल्लुस या तकिया कलाम:-
 जैसे चित्रकार चित्र बनाकर नीचे अपना नाम लिखता है वैसे ही शायर शायरी मैं अपना नाम रखता है जिसे शायर ज्यादातर अंतिम शेर में प्रयोग करता है।
उदाहरण:-
" हमको मालूम है जन्नत की हकीकत लेकिन,
 दिल के खुश रखने को ग़ालिब ये ख्याल अच्छा है।"

गजल:- 
बहुत से शेरों के समूह को गज़ल कहते हैं।

काफिया:-
शायरी की शुरुआती लाइन में तुकबंदी जरूरी है अंतिम शब्द से जब पहले वाले शब्द को काफिया कहते हैं।
उदाहरण :-
 " सुना है लोग उसे ऑंख भर के देखते हैं,
 सो उस के शहर में कुछ दिन ठहर के देखते हैं।"

रदीफ :- 
शायरी के अंतिम शब्द रदीफ कहलाते हैं जिनमें तुकबंदी जरूरी है।
 उदाहरण:-
     "रंजिश ही सही दिल को दुखाने के लिए आ,
      आ फिर से मुझे छोड़ के जाने के लिए आ।"

उर्दू शब्दों के बिना शायरी बिना पहियों की गाड़ी लगती हैं 
आप की जानकारी के लिए पेश है उर्दू शब्दकोश:-


A
Ayyaar = Clever
अय्यार = चालाक
Aashna = friend
आशना = दोस्त , साथी , मित्र
Aitemad = trust
ऐतेमाद = भरोसा , विश्वास
Aashiqi = Romance
आशिकी = प्रेमलीला
Aashiq = Romantic partner
आशिक़ = (प्रेमलीला भागीदार)
Andaaz = Style/Way of conduct
अंदाज़ = (शैली /पद्धति )
Afsana = Tale/Legend
अफसाना = (कथा /किवदंती ), कहानी , किस्सा
Aahista - Gently
आहिस्ता = हलके से
Aarazoo - Desire
आरज़ू = चाह , इच्छा , कामना
Aks - Reflection
अक्स = प्रत्तिबिम्ब , परछाई , विचार , सोच
Aashna - Companion
आशना = साथी , सखा
Aaftaab - The Sun
आफ़ताब = अंशुमान
Ashq- Tears
अश्क़ = आंसू ,
Ayyaaar - Clever
अय्यार = चालक, चतुर , बुद्धिमान, सयाना
Aafreen - Alluring
आफरीन = मनोहर
Aatish- Fire/ Flame
आतिश = आग , ज्वाला ,लपट , लौ
Afsoon- Magic
अफसून = जादूगिरी , जादू , मयदीप
Arsh - Sky
अर्श = आकाश , नभ , आसमान
Alvida - Goodbye
अलविदा = वि दाई देना , विदा करना
Aagosh - Embrace
आगोश = आलिंगन करना , गले लगाना ,
Alhada - To separate
अलहदा = बिछरना , अलग होना , जुदा करना ,

B
Be'ja or Be'sabab = Without any Reason
बेजा और बेसबब = बिना किसी कारन के
Bandagi = Devotion
बंदगी = समर्पण , बंदगी , श्रद्धा , वफादारी , इबादत
Baad-e saba = Wind of morning
बद ए सबा = सुबह की हवा
Bayaan = Statement
बयान = (वाक्य/कथन/वचन)
Bebas = Helpless
बेबस = (असहाय), बेचारा
Bekhudi = Selflessness
बेखुदी = (स्वत्वहीनता की अवस्था ), बेगरजीं , निस्स्वार्थता
Bahaar - Springtime
बहार = वसंत समय , सुनेहरा
Bayhiss - Insensitive
बेहिस = बेसुध , अचेत , सुन्न
Badan - Body
बदन = शरीर , देह
Bebaak- Bold
बेबाक = निर्भीक , निडर , बेशर्म
Ba-dastoor - unaltered
बदस्तूर = अस्थायी , इस्थि , अचल
Baseerat - vision/ foresight
बसीरत = पूर्वज्ञान , दूरदर्शिता , छाया , दृष्टि
Bayaabaan - wildness
बयाबान = जंगलीपन , असभ्यता , क्रूरता
Bohot aala- great
बोहोत आला = अच्छा , महान , विशाल , श्रेष्ठ
Bewafa- faithless, treacherous,
बेवफा = अविश्वासी , झूठा , चालबाज , विश्वासघाती , बेईमान

C
Chaahat - want
चाहत = जरुरत , अपेक्षा , आवश्यक्ता

D
Darmiyan - between/ near
दरमियान = बीच में
Dilchaspi - interest
दिलचस्पी = रूचि
Dushawar - unattainable
दुश्वार = पहुँच के बाहर का , अलभ्य, कठिन/असंभव
Daleel - evidence
दलील = प्रमाण , साबुत , साक्ष्य
Deedar = to
see
दीदार = देखना
Duniya = Temporal World
दुनिया = (अस्थायी संसार)
Diwaangi = Madness
दीवानगी = (पागलपन)
Daur = Age
दौर = (युग)
Dushman = Foe/Enemy
दुश्मन = (शत्रु)
Dastoor = Rule
दस्तूर = रिवाज , नियम

E
Ehmiyat - importance
एहमियत = महत्वपूर्ण
Ehtiyaat - caution
एहतियात = सावधानी , सतर्कता , चेतावनी
Eemaandar - honest
ईमानदार = सच्चा , निष्कपट
Ehsaas = Feeling/Sensation
एहसा = (भावना /संवेदना ), भाव , विचार

F
Fakhr - proud
फक्र = गर्व
Falsafa - philosophy
फलसफा = दर्शन
Fanaa- end
फना = ख़तम , समाप्त
Farishta - angel
फरिश्ता = देवदूत
Falaq - sky
फलक = आकाश , आसमान , नभ
Fitoor - obsession
फितूर = आवेश , धुन , सम्मोह
Firdous - paradise
फिरदौस = स्वर्ग , आनन्दधाम
Furqat = Separation
फुरक़त = विभाजन , वियोग , जुदाई
Faryaad =
Complaint
फरियाद = (अभियोग/परिवाद/उपालम्भ), शिकायत ,कष्टकथन
Faqat = Only(sirf)
फ़क़त = अकेला , केवल, सिर्फ, मात्र

G
Garj - thunder
गरज = गरज
Gehrai - depth
गहरायी = गहरा , दूर तक
Ghayrat - self-respect
ग़ैरत = आत्म सम्मान
Guzaarish - request
गुजारिश = अनुरोध , नि वेदन
Guftgu - chitchat
गुफ्तगू = गपसप
Gardish - bad time
गर्दिश = बुरा वक़्त
Galat fehmi - misunderstanding
गलतफहमी = भरम
Gunah - offence
गुनाह = अपराध
Gair- non related/ outsider/ stranger
गैर = पराया , बहरी व्यक्ति , अपरिचित
Gulshan = Garden
गुलशन = बैग, बगीचा , उद्यान , फुलवारी
Gham = sadness, Sorrow
ग़म = दुख , उदासी

H
Haiseeyat - importance
हैसियत = औकाद , महत्व
Hasi - laughter
हसी = खिलखिलाहट
Haseen - beautiful
हसीन = सुन्दर , खूबसूरत
Hassmuk - cheerful
हस्मुख = प्रसन्नतादायक
Hayaa - modesty
हया = शालीनता
Hayaat - life
हयात = जीवन , ज़िंदगी
Hayrat - shock
हैरत = चौकना , असमंजस में परना
Humdum - intimate companion
हमदम = साथी
Hareef - rival/ apponent
हरीफ़ = प्रतिद्वंद्वी
Haqeeqat = Truth
हकिकीत = (सच्चाई/सत्य)
Hasrat = Unfulfilled
Desire
हसरत = अपूर्ण अधूरी इच्छा
Hayaat = Life
हयात = जीवन
Hunar = skill, Talent
हुनर = निपुणता , कला , कौशल, योग्यता , प्रतिभा

I
Ishq,Ulfat = Love,
इश्क़ , उल्फत = प्यार
Inteha = limit
इन्तहा = हद, सीमा
Israr = insist
इसरार = हठ करना , जोर देना
Iqraar = accept
इक़रार = स्वीकार करना , मान लेना
Infefaak - conincidence
इन्फेफाक = संयोग, मेल
Ilm - knowledge
इल्म = ज्ञान , जानकारी
Inaayat - blessing
इनायत = आशीष, शुभकामना , आशीर्वाद 
Ikhlaaz - sincerity
इख्लाज़ = गंभीरता , सच्चाई , ईमानदारी
Iltezaa - request
इल्तेज़ा = अनुरोध , निवेदन ,
Inkaar - to reject
इंकार = मना करना , अस्वीकार करना
Izhaar - to confess
इज़हार = स्वीकार करना , कबुल करना
Iztiraab - restlessness
इज़्तिराब = बेचैनी , तड़प , अशांति , व्यग्रता
Ibrat - an incidence that teaches us a lesson
इबरात = घटना जो हमे सबक देता है।
Ikhtiyar - power / control
इख़्तियार = नियंत्रण , ताकत , दमख़म

J
Justajoo = Search
जुस्तजू = खोजना , तलाशी करना , छानबीन करना , ढूंढना
Jahaan = World/Universe
जहान = (संसार /विश्व/ब्रम्हांड)
Junoon = Ambition
जूनून = (महत्वाकांक्षा ) , अभिलाषा
Jannat = Paradise
जन्नत = (स्वर्ग)
Jalaal - rage
जलाल - उमंग , रोष , प्रकोप , झुंझलाना
Jang - war
जंग = लड़ाई , संग्राम , युद्ध
Jannat - heaven
जन्नत = स्वर्ग
Jazba - passion
जज़्बा = जूनून , जोश , उत्साह , सरगर्मी
Jheel - lake
झील = झरना , तलैया , सरोवर

K
Kabar - grave
कबर = शमशान , मकबरा ,
Khumaar =
Intoxication
खुमार = (नशा ), मादकता
Khwab = dreams
ख्वाब = सपना , स्वप्न , कल्पना
Khana'badosh = Nomad person
(Remember khanabadosh song from Londondreams)
खानाबदोश = जिसका ठौर ठिकाना न हो , यायावर
khafaa = unhappy
खफा = उदाश , दुखी , नाराज
Khata = Mistake
खता = (चूक), भूल , गलती
Khayaal = Thought
ख्याल = (विचार)
Khairiyat = how are you?
खैरियत = हाल समाचार पूछना
Kashish- attraction
कशिश = आकर्षक
Keher - anger,
केहर = गुस्सा , क्रोध , नाराजी
Khoobsurat - beautiful
खूबसूरत = सुन्दर
Kaynaat =Nature
कायनात = (सृष्टि /प्रकृति )

L
Lafz, Alfaz = Words
लफ्ज़ , अल्फ़ाज़ = वचन , कथन , शब्द, बात
Lihaaz - respect
लिहाज़ = श्रद्धा , सम्मान , आदर करना
Labb = Lips,
लब = ओठ
Lehjaa - way of speaking
लहजा = बोलने का तरीका
Laazmi - necessary
ला ज़मी = जरुरी

M
Masoom = Innocent
मासूम = सीधा - साधा , निष्कपट , अबोध, बेकसूर
Mayassar - available
मयस्सर = उपलब्ध , सुलभ
Mausam =Season
मौ सम = (ऋतु/रुत)
Maikhana = bar
मैखाना = शराब पिने की जगह
Muntazir - awaiting / expecting
मुन्तज़िर = का इंतजार , उम्मीद, अपेक्षा , आशा
Musavvir - artist
मुसव्विर = कलाकार
Mukammal - complete
मुकम्मल = सम्पूर्ण , पूर्ण
Ma’ni/Maani =Meaning
मानी / मानी = (अर्थ/मतलब)
Muqarrar = fixed
मुक़र्रर = स्थिर , निश्चित , नियत
Masroof = Busy.
मसरूफ = व्यस्त
Mukhtasar = Short, Brief.
मुख़्तसर = संक्षिप्त, अल्पकालीन , कमी , लघु
Manzeel =Destination
मंज़िल = (पहुंचने की जगह/गंतव्य स्थान), लक्ष्य
 Mukaam/Makaam = Point/Place
 (जगह/स्था न)
Mulaqat = Meeting
मुलाकात = सभा , बैठक Mazboor- helpless
Makaam - place
मक़ाम = स्थान , जगह , स्थिति
Mizaaz = Mood/State of mind
मिज़ाज़ = (मनस्थिति /मन की अवस्था )
Moajaza - miracle
मो अजज़ा = चमत्कार
Musalsal - constant
मुसलसल = स्थिर , अचल , अटल , नियत
Mazboor =Helpless
मज़बूर = (असहाय), बेचारा
Mukhtalif - different
मुख्तलिफ = अलग - अलग , जुड़ा
Meherbaan - kind
मेहरबान = दयालु , फ़िदा
Mohataaz - dependent
मोहताज़ = आश्रित
Mohabbat = Love
मो हब्बत = (प्रेम/अनुराग)

N
Nawaazish - kindness
नवाज़िश = मेहरबानी , दयालुता
Nishaan = Mark
निशान = (चिन्ह/संकेत)
Nazaakat - delicate
नज़ाकत = कोमल , नाजुक
Naraaz =Disappointed
नाराज़ = (निराश)
Nayab = unique
नायाब = बेजोड़ , अनोखा , एकमात्र विलक्षण
Naaz = Pride
नाज़ = अहंकार , गर्व , अभिमान
Nigaah/Nigaahien = Eye
निगाह = आँख,आंखें, दृष्टी
Nazar = Sight
नज़र = दृष्टी
Nafrat - hatred
नफरत = द्वेष , घृणा
Neem garam - warm
नीम गरम = उष्ण , तीक्ष्ण, क्रोधित
Noor = Light
नूर = (प्रकाश),

P
Paakija - pure
पाकीजा = निर्मल , शुद्ध , अमिश्रित
Purummeed - hopeful
पुरउम्मीद = आशावादी , आशाजनक
Purjosh - excited
पुरजोश = उत्तेजित
Paimana = scale(reference of measurement)
पैमाना = आंकना , नापना
Pairahan = clothes
पैराहन = कपड़ा , वस्त्र

Q
Qayaamat =Deluge/Apocalypse/End of World
क़यामत = (प्रलय/महाविनाश/सृष्टि का अंत)
Qurbat - closeness
क़ुरबत = निकटता , समीपता
Qafila = caravan
क़ाफ़िला = कारवां
Qabaaen = apparel/garment
क़बाएँ = परिधान , वस्त्र , पोशाक
Qamar - moon
कमर = चाँद ,
Qalb - heart
कालिब = दिल, ह्रदय
Qaasid - messenger
क़ासिद = दूत, संदेशवाहक

R
Rooh - soul
रूह = जीवात्मा , आत्मा , अंतरात्मा
Rayshami - silky
रेशमी = रेशम के सामान कोमल
Rafaqat = fellowship
रफक़त = समागम, सभा
Ruhaaniyat - soulfullness
रूहानियत = अंतरात्मा से
Rafique - friend
रफ़ीक = दोस्त , मित्र
Rashq - jealousy
रश्क़ = ईर्ष्या
Rahbar = leader
रहबर = अगुआ , मार्गदर्शक
Riwaayat - tradition
रिवायत = परंपरा
Raftaar - pace
रफ़्तार = कदम , गति , चाल
Ranjish - anguish
रंजिश - व्यथा , दुश्मनी
Raabta - an unknown yet strong connection
राब्ता = अंनजान से मजबूत लगाव

S
Saahil - shore
साहिल = किनारा , थल
Sehar = Early morning
सेहर = बहुत सबरे
Shabnam = dew
शबनम = ओस
Shahgird - student
शाहगिर्द = विद्यार्थी , चेला , शिष्य
Sukoon - peace
सुकून = शांति , आनंद
Shiddat - intensity
शिद्दत = तीव्रता , तेज , कठोरता
Shafaq - twilight
शफ़क़ = प्रकाश , सफेद
Shaista - polite
शाइस्ता = भद्रा , शिष्ट
Shadab = Green/fresh
शादाब = निर्मल, ताजा , नया ,
Sargoshi - whisper
शरगोशी = कानाफूसी , फुसफुसाहट
Shokhiyan - mischief
शोखियाँ = हानि ,अनिष्ट, शरारत
Surmai - gray
सुरमई = ग्रेरंग

T
Tabassum - smile
तबस्सुम = हँसी , मुस्कराहट , मुस्कान
Tabahi - distraction
तबाही = बर्बाद होना , नष्ट होना
Takalluf - formality
तकल्लुफ = औपचारिकता
Tanhaai - solitude
तन्हाई = अकेलापन , एकांत
Takhayyal - imagination
तख़य्यल = कल्पना शक्ति
Tasavvur=imagination
तसव्वुर = कल्पना
Taskin = Satisfaction
तस्कीन = सन्तोष , इच्छापूर्ति , शोधन
Tamaam = Whole
तमाम = सारा , संदिष्ट , कुल , सम्पूर्ण, समस्त
Tassuf = regret
तास्सुफ़ = पछताना , अफ़सोस करना , खेद प्रकट करना , पश्चाताप
Tasweer = Image/Photo/Painting
तस्वीर = प्रतिमा , छाया चित्र, चित्र
Tamanna = Wish
तमन्ना = इच्छा
Taabir - interpretation
ताबीर = अर्थ , व्याख्या
Tadbeer - solution
तब्दीर = साधन , हल , समाधान
Tavaqqo - expectation
तवक़्क़ो = अपेक्षा , संभावना , प्रतीक्षा
Takabbur - arrogance
तकब्बुर = घमंड , दम्भ
Taqdeer = Fate/Destiny
तक़दीर = (नियति /प्रारब्ध)
Tawana - energetic
तवाना = तीव्र , ऊर्जावान , क्रियाशील
Tarannum - melody
तरन्नुम = सुस्वरता , भावुकता
Tarbiyat = training
तरबियत = अभ्यास , प्रशिक्षण
Tishnagi = Thirst
तिश्नगी = तृष्णा , प्यास

U
Ulfat- love,
उल्फत = प्यार , इश्क़ , मोहब्बत , प्रेम , स्नेह

V
Vasl - passion
वस्ल - मनोभाव , जज्बा , आवेश , उत्साह

W
Waabastaa - related to
वाबस्ता = से सम्बंधित
Waqt = Time
वक़्त = (समय)

Y
Yaar = Friend
यार = दोस्त, (मित्र)

Z
Zamana = Period
ज़माना = (कालखंड), अवधि , काल , समय
Zikr = Mentioning
ज़िकर = (उल्लेख)
Zaahir - apparent
ज़ाहिर = स्पष्ट रूप से
Zabeen = forehead
ज़बीन = ललाट , मस्तक
Zalzalaa - flood
ज़लज़ला = बढ़
Zubaan = Language/Tongue
ज़ुबान = (भाषा /जीभ)
Zameer - conscience
ज़मीर = विवेक , अन्तःकरण
Zulf = Hair.
ज़ुल्फ़ = बाल , केश, रेवा Zubaanlanguage/
toungue
Zarra - atom/ particle
ज़र्रा = कण , अंश , हिस्सा
Zeenat - decoration
ज़ीनत = सजावट , अलंकार

Comments

  1. Hello, we are conducting a project and for that we'd like to get in touch with you. It'd be great if you could share your email address with us.

    ReplyDelete
  2. baccarat table layout - Puerto Rico Blue Light Png - Bouyan
    baccarat table layout - Puerto Rico Blue Light 바카라 사이트 주소 Png - Bouyan. 1. 1. 3. 2. 4. 5. 6. 7. 8. 9. 10. 11. 12. 13. 14. 15. 16. 17. 18. keyhanvila.com 19. 20. 21. 22. 23. 온카지노 24. 바카라 잔 25. 온카지노 역사

    ReplyDelete

Post a Comment

बहुत धन्यवाद इस प्रोत्साहन के लिए

Popular posts from this blog

नाम राज्य - एक कटु सत्य

ठोकर जरूरी है

सात फेरे सात वचन